-
Advertisement
Coronavirus महामारी के बीच Himachal के लिए राहत भरी खबर
शिमला। कोरोना वायरस की महामारी के बीच हिमाचल के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड (Community Spread) को रोकने में कामयाब रहा है। यह जानकारी हिमाचल के डीजीपी एसआर मरड़ी ने दी है। उन्होंने इसके लिए हिमाचल की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अभी कोरोना पॉजिटिव के तीन ही मामले हैं। जोकि तब्लीगी जमात से जुड़े तीन लोगों के हैं। डीजीपी ने कहा कि हिमाचल में हम कोरोना वायरस की चेन ब्रेक करने में कामयाब रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ऊना की इस पंचायत में Corona से बचाव के लिए चौकीदार बने ग्रामीण, पेश कर रहे मिसाल
तब्लीगी जमात से जुड़े 257 लोगों को क्वारंटाइन में रखा है। साथ ही निजामुद्दीन मरकज यात्रा की जानकारी छिपाने पर 15 एफआईआर दर्ज की हैं। 41 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों से खुद आगे आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन मुश्किल काम नहीं है। इससे आप अपना और समाज का भला कर सकते हैं। डीजीपी एसआर मरड़ी ने कहा कि कुछ लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग ऐसा ना करें। अगर लोगों के पास कोई सूचना है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। खुद कानून हाथ में ना लें। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से आपसी भाईचारे के साथ रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे धर्म के प्रति बयानबाजी से परहेज करें।