- Advertisement -
धर्मशाला। प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी हिमाचल ने धर्मशाला में 11-12 फरवरी को दो दिवसीय अंपायर-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में सभी जिला संघों से अंपायर ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन प्रदेश में 18 फरवरी से शुरू होने वाली चैम्पियनशिप के चलते किया गया है। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय अंपायर सुरेश ठाकुर, राष्ट्रीय कोच रोमेश पठानिया और अंपायर की अगुआई में हुआ।
इस संबंध में सासंद व हॉकी हिमाचल के महासचिव अनुराग ठाकुर ने कहा, हम प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं और यह अंपायर-प्रशिक्षण कार्यशाला उसी दिशा में एक कदम है। हम इस गति को बरकरार रखेंगे और अधिकारियों और खिलाड़ियों को सुविधाओं का प्रावधान करवाएंगे ताकि वह पूरी तरह से सक्षम हो पाएं। इस कार्यशाला को मुख्य रूप से सैद्धांतिक और व्यावहारिक भागों में विभाजित किया गया था। चिकित्सा परीक्षण का भी कार्यशाला के दूसरे दिन आयोजन किया गया था।
- Advertisement -