- Advertisement -
नई दिल्ली। हिमाचल के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की। उन्हें हिमाचल टोपी व शॉल सहित फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर बिक्रम सिंह ठाकुर ने हैंडीक्राफ्ट व हैंडलूम से संबंधित मुद्दों पर कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से चर्चा की। कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जल्द ही हिमाचल के हित में कोई उचित फैसला लेने का आश्वासन दिया। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आभार व्यक्त किया।
वहीं, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान से स्किल डेवेलपमेंट के बारे चर्चा की।
- Advertisement -