- Advertisement -
कुल्लू। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ आज अपने परिवार सहित मनाली (Manali) पहुंचे। सीएम कमलनाथ यहां अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए हैं। वह अगले तीन दिन तक मनाली (Manali) के पास 15 मील स्थित अपने 5 सितारा होटल स्पैन रिजॉर्ट एंड स्पा में रहेंगे और आसपास के क्षेत्रों में घूमेंगे। बता दें कि कमलनाथ का 18 नवंबर को 72वां जन्मदिन है और उसे वह मनाली में मनाएंगे। 19 नवंबर को कमल नाथ वापस मध्य प्रदेश रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि कमलनाथ 25 साल बाद मनाली आए हैं।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह निजी हेलीकॉप्टर (Private Helicopter) से मनाली पहुंचे और यहां से सीधे अपने होटल गए। कमलनाथ के साथ उनके पुत्र नकुल नाथ भी साथ आए हैं। नकुल नाथ मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा के सांसद हैं। मनाली पहुंचने पर कमलनाथ का स्वागत उनके स्वागत के लिए मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा, देविंदर नेगी, पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, अरुना ठाकुर, आलमी देवी, बीर सिंह ठाकुर, सुनील कपूर, राजीव करवा, थशी सोनम, राकेश ठाकुर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -