- Advertisement -
कुल्लू। जिला कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आगाज हो गया है। राजपरिवार की कुलदेवी माता हिडिंबा के आगमन से देव महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने रामशिला हनुमान मंदिर में माता हिडिंबा का स्वागत किया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत कुछ घंटे बाद उत्सव की शुरुआत करेंगे। दशहरा उत्सव 19 से 25 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए देवी-देवता कुल्लू पहुंच गए हैं। इस साल आयोजन समिति की ओर से 305 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिए गए हैं। कुल्लू पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं।
दशहरा उत्सव में पहुंचे रहे देवी-देवता भगवान रघुनाथ के मंदिर में हाजिरी लगा रहे हैं। भगवान रघुनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना, हार श्रृंगार और अस्त्र-शस्त्र पूजा के बाद देर शाम को भव्य शोभा यात्रा का आगाज होगा।
- Advertisement -