- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) ने 86वां जन्मदिन (Birthday) मनाया। उन्होंने होलीलॉज (Holly lodge) में परिवार और समर्थकों के साथ केक काटा। होलीलॉज में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थक पहाड़ी वाद्य यंत्रों सहित होलीलॉज पहुंचे। वीरभद्र सिंह ने समर्थकों के साथ नाटी भी डाली।
इस अवसर पर 7वीं बार सीएम बनने के सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है, लेकिन जनता कब क्या कर दे कुछ पता नहीं।
उन्होंने महात्मा गांधी का युग देखा है। फिर जवाहरलाल नेहरु से लेकर राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) का युग देखा है।
कई बार वह हिमाचल के सीएम (CM) रहे हैं और केंद्र में भी मंत्री (Minister) भी रहे हैं। उन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित किया है। देश और प्रदेश की जनता की सेवा की है।
कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की सेवा में समर्पित हुआ है। जब तक जीवित हूं, कांग्रेस का ही सिपाही रहूंगा।
- Advertisement -