-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा समितियों में आंशिक फेरबदल, इन MLA को सौंपी जिम्मेदारी
Last Updated on August 6, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल विधानसभा समितियों (Himachal Legislative Committees) में आंशिक परिवर्तन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने समितियों में फेरबदल किया है। तीन विधायकों (MLA) नूरपुर से राकेश पठानिया, घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग और पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी के मंत्री बनने के बाद यह फेरबदल किया गया है। इसमें लोक लेखा समिति में कर्नल इंद्र सिंह के स्थान पर सुंदर सिंह ठाकुर व बलबीर सिंह की जगह जीत राम कटवाल को सदस्य नामांकित किया गया है। लोक उपक्रम समिति में राकेश पठानिया के स्थान पर कर्नल इंद्र सिंह को सभापति नामांकित किया गया है। कल्याण समिति (Welfare Committee) के सभापति अब बलबीर सिंह होंगे। सुख राम की जगह उन्हें सभापति नामांकित किया गया है।
यह भी पढ़ें: First Hand : जयराम कैबिनेट का विस्तार, सुखराम चौधरी-राकेश पठानिया व राजेंद्र गर्ग को मिली झंडी
अधीनस्थ विधायन समिति में राजेंद्र गर्ग के स्थान पर इंद्र सिंह (बल्ह) सदस्य होंगे। जन प्रशासन समिति में अनिल शर्मा को सभापति नामांकित किया गया है। पहले कर्नल इंद्र सिंह समिति के सभापति थे। बलबीर सिंह वर्मा की जगह बलबीर सिंह को सदस्य बनाया गया है। मानव विकास समिति में बलबीर सिंह की जगह बलबीर सिंह वर्मा सभापति होंगे। सामान्य विकास समिति में राजेंद्र गर्ग के स्थान पर कर्नन इंद्र सिंह को सदस्य नामांकित किया गया है। नियम समिति में अब राकेश पठानिया (Rakesh Pathania) की जगह अनिल शर्मा सदस्य होंगे। पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति में राकेश पठानिया की जगह जीत राम कटवाल को सदस्य नामांकित किया गया है। ई-गवर्नेंस (E-governance) एवं सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में सुखराम की जगह विशाल नैहरिया को सदस्य नामांकित किया गया है। यह जानकारी विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने दी है।