-
Advertisement
सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल की बेटियों का जलवा, दो ने जीता गोल्ड
Last Updated on September 1, 2021 by Sintu Kumar
रिकांगपिओ। हिमचाल की बेटियों ने एक बार फिर राज्य का मान बढ़ाया है। गोवा में 26 से 30 अगस्त तक हुई राष्ट्रीय सीनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर की विनाक्षी नेगी और सुजाता नेगी ने गोल्ड जीता है। वहीं, दीपिका नेगी ने रजत पदक जीता। तीनों किन्नौर के सांगला की रहने वाली हैं। 60 किलोग्राम वर्ग में विनाक्षी ने मणिपुर की खिलाड़ी को हराया। जबकि 48 किलोग्राम वर्ग में सुजाता ने हरियाणा की बॉक्सर को मात दी है। वहीं, 65 किलोग्राम वर्ग में दीपिका नेगी गोल्ड से चूक गईं। उन्हें महाराष्ट्र की खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:टोक्यो पैरालंपिकः ऊना के निषाद कुमार को एक करोड़ देगी हिमाचल सरकार
नेशनल ऑल गेम्स में रहा जोरदार प्रदर्शन
खिलाड़ियों के जीत पर बेरिंग नाग किक बॉक्सिंग क्लब सांगला के कोच ओपिंद्र नेगी गर्व से चौड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों ने उनके क्लब के साथ साथ राज्य का मान बढ़ाया है। इधर, देश की राजधानी नई दिल्ली में हुए नेशनल ऑल गेम्स चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण जीतने की झड़ी लगा दी है। हिमाचल प्रदेश के खाते में 30 स्वर्ण, 25 रजत पदक आए। नेशनल ऑल गेम्स चैंपियनशिप में हिमाचल के 324 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।