-
Advertisement
DGP बोले- लोगों को गालियां देना, मारपीट करना और मुर्गा बनाना बंद करें पुलिस कर्मी
Last Updated on March 30, 2020 by Sintu Kumar
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल पुलिस के मुखिया डीजीपी एसआर मरड़ी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस (Police) वाले लोगों को गालियां देना, मारपीट करना और मुर्गा बनाना बंद करें। लोगों से पुलिस वोल नम्रता के साथ व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि देखने को आया है कि कुछ पुलिस वालों का व्यवहार लोगों के प्रति सही नहीं है। इस दौर में लोग परेशान हैं। किसी की नौकरी चली गई है तो किसी की पढ़ाई रूकी हुई है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर कोई इंसान को दुख पहुंचाएगा वह भगवान को दुख पहुंचाएगा। बाहरी राज्यों की एक कहावत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चाकू का घाव समय के साथ भर जाता है, लेकिन गालियों से दिए घाव पूरी उम्र नहीं भरते हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग कानून का पालना कर रहे हैं। गुस्से में ना आएं। नर की सेवा की नारायण सेवा है। पुलिस को वालों को सभी बातों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो प्रवासी मजदूर हिमाचल में हैं वो जहां हैं वहीं रहें। साथ ही जो हिमाचल के लोग बाहर हैं, वह भी जहां हैं वहां रहें। अगर कोई आता है तो उसे क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इससे उन्हें परेशानी होगी।
डीजीपी (DGP) एसआर मरड़ी ने कहा कि अगर कोई दुकानदार ओवरचार्ज कर रहा हो या कोई जमाखोरी कर रहा हो इसकी शिकायत 112 पर की जा सकती है। पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने लोगों को अफवाहें फैलाने से बाज आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आज भी किसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाई है कि हिमाचल में चौथा कोरोना (Corona) पॉजिटिव केस सामने आया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वर्तमान में एक ही कोरोना पॉजिटिव महिला टांडा में उपचाराधीन है।