-
Advertisement
कोरोना इमरजेंसी में AC के प्रयोग से बचें, मास्क लगाने की ना करें खानापूर्ति
शिमला। कोरोना इमरजेंसी के चलते एसी (AC) का प्रयोग करने से बचें। साथ ही मास्क (Mask) लगाने की खानापूर्ति ना करें। हिमाचल पुलिस के डीजीपी एसआर मरड़ी (DGP SR Mardi) ने जारी वीडियो संदेश में कहा कि एसी का प्रयोग ना करें। इससे वायरस फैलने की संभावना अधिक रहती है। हवा के सामने ना बैठें। अगर एसी का इस्तेमाल करना भी है तो कमरे में वेंटीलेशन की व्यवस्था सही तरीके से हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: दिन-रात Duty पर जुटे कोरोना योद्धाओं की सेवा को आगे आए लोग, बांट रहे चाय-पानी
मास्क पहनने से हम कम्युनिटी स्प्रेड को काफी हद तक रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि मास्क ना पहनने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी ने मास्क पहना तो है लेकिन सही ढंग से नहीं पहना उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। डीजीपी एसआर मरड़ी ने कहा कि पिछले दो दिन से हिमाचल में कोरोना पाॅजिटिव (Corona Positive) का नया केस नहीं आया है। हिमाचल में कोरोना पाॅजिटिव मामलों की संख्या 39 है। अभी 23 एक्टिव केस हैं।

