- Advertisement -
शिमला। लोकसभा चुनाव (Lok sabha election) के चलते हिमाचल पुलिस (Himachal Police) ने जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। इसके मद्देनजर हिमाचल में पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियों को बंद कर दिया गया है। हिमाचल पुलिस (Himachal Police) के जो भी कर्मचारी छुट्टी (Leave) पर गए हैं, उन्हें वापस बुलाने के फरमान जारी किए गए हैं। प्रदेश पुलिस मुख्यालय से डीजीपी की तरफ से इस बारे में हिमाचल पुलिस (Himachal Police) के सभी आला अधिकारियों व जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बकायदा लिखित में आदेश जारी किए गए हैं। डीजीपी (DGP) की तरफ से जारी किए गए आदेशों के मुताबिक पुलिस (Police) कर्मचारियों को सिर्फ आपात स्थिति में ही आला अधिकारियों की अनुमति से छुट्टी (Leave) दी जाए।
हिमाचल में 19 मई को मतदान होना हैं। इसे देखते हुए सभी पुलिस जवान नौ मई से संबंधित पोलिंग स्टेशनों पर सेवाएं देंगे। इस बार 17 हजार पुलिस (Police) जवान चुनावी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की 45 कंपनियां और उत्तराखंड और हरियाणा से 14 हजार होमगार्ड के जवान भी नौ मई को हिमाचल पहुंचेंगे।
लोकसभा चुनाव (Lok sabha election) में प्रदेश के सर्विस वोटर्स की भी अहम भूमिका रहेगी। देश की विभिन्न सीमाओं पर सेवाएं दे रहे प्रदेश के 68 हजार 28 सर्विस वोटर भी लोकतंत्र के महापर्व में बैलेट पेपर के माध्यम से भाग लेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 68 हजार 28 सर्विस वोटर्स के लिए कल यानी शुक्रवार से बैलेट पेपर की सप्लाई की जाएगी। जो 23 मई को मतगणना से पहले वापस आ जाएंगे। राज्य निर्वाचन विभाग ने सर्विस वोटर्स की अंतिम सूची तैयार कर दी है। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 57 हजार 985 थे, जो अब बढ़ कर 68 हजार 28 हो गए हैं। यानी करीब डेढ़ साल में प्रदेश में 10 हजार सर्विस वोटर्स बढ़ गए हैं। इसी तरह से पांच एनआरआई भी हैं, जिनके लिए भी बैलेट पेपर कल भेज दिए जाएंगे।
- Advertisement -