- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस का पहला रेजिंग डे समारोह गुरुवार से शुरू हो रहा है। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान जहां पुलिस के कई शो होंगे, वहीं उत्कृष्ठ काम करने वाले पुलिस के अफसर और जवान सम्मानित भी होंगे। पुलिस का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान और गेयटी थियेटर में होंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत 11 बजे रेजिंग डे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। एनुअल डे बुक का विमोचन होगा। बेस्ट बटालियन और बेस्ट पुलिस स्टेशन के अवार्ड दिए जाएंगे। साथ ही कब्बडी स्टार अजय ठाकुर और प्रियंका नेगी के अलावा बॉक्सिंग में मेडल विजेता गीता नंद, अतुल ठाकुर, अजय सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा।
हिमाचल पुलिस पहली बार स्थापना दिवस मना रही है और इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने को पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हिमाचल प्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस के अंतिम दिन इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व निदेशक पीसी हलदार चीफ गेस्ट होंगे। इसके साथ-साथ गेयटी थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं, रिज मैदान पर डॉग-शो समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आकर्षक परेड भी होगी और पुलिस के जवान अपने करतब भी दिखाएंगे।
- Advertisement -