-
Advertisement
Haryana से बिना पास घुस आया हिमाचल में, Police ने दर्ज किया case
नाहन। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हरियाणा( Haryana)से बिना पास के प्रवेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कालाअम्ब( Police Thana kala amb) की टीम कोविड-19 ( COVID-19)महामारी की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन( Lockdown) के आदेशों की पालना के लिए कालाअम्ब में त्रिलोकपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में गश्त पर मौजूद थी। इस बीच हरियाणा की सीमा से गली के रास्ते एक कार( एचआर-10पी-2034) हिमाचल की सीमा में घुसती दिखी, जिस पर पुलिस टीम ने गाड़ी को रोका।
ये भी पढ़ेः नेगेटिव आई Corona infected सरकाघाट की महिला की रिपोर्ट
पूछताछ पर कार चालक ने अपना नाम इकबाल सिंह निवासी गांव नबीपुर, तहसील नरायाणगढ, जिला अम्बाला (हरियाणा) बतलाया। जब चालक से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने का पास मांगा गया तो वह व्यक्ति हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के लिए कोई पास प्रस्तुत न सका। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कालाअम्ब में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ने की है।

