- Advertisement -
शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र की महिला व लंज के युवक की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने महिला और युवक के भाई के खिलाफ मामला (FIR) भी दर्ज कर लिया है। 63 वर्षीय महिला पर आरोप है कि उन्होंने पहले जांच करवाने से मना किया था, जबकि वह विदेश से वापस लौटीं थीं। उसके बाद वह कई लोगों के संपर्क में आए। सरकारी आदेशों के बावजूद विदेश से लौटी महिला ने सावधानी नहीं बरती। इसके चलते ही अब उनके खिलाफ पुलिस ने ये कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 270 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस धारा के तहत दो साल तक की कैद या जुर्माने का प्रावधान हैं।
शाहपुर उपमंडल के लंज के रहने वाले कोरोना वायरस के पॉजिटिव युवक का भाई होम आइसोलेशन को नहीं मान रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
याद रहे कि शाहपुर की महिला व लंज के युवक की बीते कल आई प्रांरभिक रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव पाया गया है। उधर, सीएम जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, क्योंकि वे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन (Health Department and Administration) के साथ सहयोग नहीं कर रही थीं।
- Advertisement -