- Advertisement -
Himachal Pradesh: तपोवन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ई विधानसभा लागू करने वाली पहली विधानसभा बनी है। पूरे देश में ई विधानसभा को लागू किया जाएगा। यह बात यहां पहुंचे सचिव संसदीय कार्य समिति मंत्रालय भारत सरकार राजीव यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा ने ई विधानसभा लागू कर एक साल में साढ़े तीन 3 करोड़ रुपये कागज की बचत हो रही है।
तीन साल में जितना कागज का खर्च होता है, उससे इस ई विधानसभा का खर्चा निकल आएगा और यह प्रोजेक्ट फ्री हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों, विधायकों को तपोवन में ट्रैनिंग दी जाएगी।
तपोवन में साल में एक माह की विधानसभा होती है और बाकि समय यह खाली रहता है। ऐसे में यहां अकेडमी टाइप खोलकर प्रशिक्षण दिया जा सकता है। इसका उपयोग ट्रैनिंग देने के लिए हो सकता है।
- Advertisement -