- Advertisement -
देहरादून। हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले अरुण सेन के बेटे आकांक्ष सेन का अभी कुछ देर पहले चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में निधन हो गया है। इसके चलते सीएम वीरभद्र सिंह अपने सभी कार्यक्रम रद कर चंडीगढ़ लौट गए हैं। सीएम आज सुबह ही देहरादून पहुंचे थे। बता दें कि आकांक्ष सेन को सेक्टर-9 में एक बीएमडब्ल्यू कार ने रौंद दिया था। हादसा वीरवार सुबह हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज पीजीआई में चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू का टायर युवक के सिर को रौंदता हुआ निकला था। अरुण सेन सोलन जिला के कुठाड़ के रहने वाले हैं।
सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटा विक्रमादित्य भी वीरवार को ही पीजीआई पहुंच गए थे। आज आकांक्ष की मौत का समाचार मिलते ही वीरभद्र सिंह भी देहरादून से चंडीगढ़ के लिए निकले। उधर, पुलिस ने कार व चालक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
आकांक्ष सेन सेक्टर 9 में बूम बॉक्स कैफे चलाता था। घर के पास ही एक चंडीगढ़ नंबर की बीएमडब्ल्यू कार के चालक ने आकांक्ष पर गाड़ी चढ़ा चढ़ा दी और फरार हो गया। वहीं, पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने पुरानी दुश्मनी के चलते अकांश सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाने की शिकायत दी है।
- Advertisement -