-
Advertisement
प्रतिभा सिंह क्यों बोलीं, कांग्रेस के विकास कार्यों का उदघाटन कर रहे जयराम
Last Updated on June 22, 2022 by Deepak
https://youtu.be/YRFCO361kPM
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं सांसद प्रतिभा सिंह का कहना है कि मौजूदा भाजपा सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ पूर्व की वीरभद्र सरकार के समय में शुरू हुए विकास कार्यों के उदघाटन ही किए हैं। प्रतिभा सिंह आज मंडी जिला के दौरे पर हैं और वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ आगामी चुनावों को लेकर बैठक कर रही हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता भली भांति जानती है कि प्रदेश में विकास किसने करवाया है और उसका उदघाटन किसने किया। यदि भाजपा ने विकास किया होता तो उपचुनावों में जनता इस तरह से जबाव नहीं देती। प्रदेश की जनता जानती है कि विकास करना कांग्रेस पार्टी का ही काम है। बीजेपी सिर्फ शिलान्यास और उदघाटन कर सकती है