- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विवेक शर्मा को जिला ऊना का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। विवेक शर्मा कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं और काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुडे़ हैं। इससे पहले प्रदेश वे कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव थे व विधानसभा चुनावों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार थे।
- Advertisement -