- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल (Himachal Pradesh Congress Seva Dal) में चंबा के विजय कुमार व शिमला की ऊषा मेहता को प्रदेश महासचिव (General Secretary) के पद पर पदोन्नत किया गया है। विजय कुमार कांग्रेस सेवादल में बहुत समय से जुड़े हैं और जिला चंबा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष के बाद वे वर्तमान में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त थे। ऊषा मेहता वर्तमान में महिला सेवादल विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रही थी और अब उन्हें कांग्रेस सेवादल का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। दो प्रदेश महासचिवों कर्नल हरि सरन तथा डॉ विजय डोगरा को महत्वपूर्ण समितियों में नियुक्ति होने के बाद रिक्त पदों पर इन दोनों को महासचिव नियुक्त किया गया है।
ये जानकारी प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) ने दी। अनुराग शर्मा ने बताया कि इसी तरह प्रदेश संयुक्त सचिव रविंदर पाल को पदोन्नत करते हुए उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा बिलासपुर के रोशन लाल ठाकुर को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। नाहन निवासी रविन्दर तोमर को प्रदेश का संयुक्त सचिव बनाया गया है। ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए मोहर सिंह मेहता को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल रामपुर बुशैहर, अमृता कश्यप को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल सोलन जिला सोलन, राजेश कुमार को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल भरमौर तथा विनोद कुमार को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल भटियात जिला चंबा का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरप्रीत सिंह को यंग ब्रिगेड विंग जिला सिरमौर का कार्यकारी जिला संयोजक तथा दलबीर सिंह को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड विंग पांवटा साहिब का संयोजक बनाया गया है।
- Advertisement -