- Advertisement -
शिमला। कांग्रेस सेवादल (Congress Seva Dal) के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा (Anurag sharma) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आज हम सब को एकजुट हो कर कार्य करने की आवश्यकता है। कांग्रेस सेवादल के हरेक कार्यकर्ता को पार्टी हित में जमीनी स्तर पर कार्य करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यंग ब्रिगेड (Young Brigade) के माध्यम से कांग्रेस सेवादल युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगा और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाएं तथा शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को हताश होने की आवश्यकता नहीं है।
कांग्रेस पार्टी फिर से संगठित होकर आने वाले समय में मजबूती से उभरेगी। यह बात उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता यंग ब्रिगेड के राज्य संयोजक सुदर्शन सिंह बबलू ने की। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की विगत संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी समय के लिए कार्यक्रमों की रुपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यंग ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल की यंग ब्रिगेड को नए स्वरूप में और अधिक सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को आपने-अपने क्षेत्रों में आम लोगों के साथ जुड़ कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा।
- Advertisement -