- Advertisement -
शिमला। वो राजनेता नहीं बल्कि एक राजनीति का स्तंभ है,उम्र के इस पडाव में भी लोग उसके मुरीद है,आज भी वह उसी जोश व जज्बे के साथ लोगों से मिलते हैं,माहौल के अनुरूप अपने को ढाल लेते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं छह मर्तबा हिमाचल के सीएम रह चुके वीरभद्र सिंह की। राजनीति की एक किताब बन चुके वीरभद्र के चेहरे में हमेशा एक चमक बिखरती है,वह आज भी अपने आप को युवा पाते हैं,तभी तो वह नार्टी डालने से आज भी पीछे नहीं हैं। आज उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह का बर्थ डे था तो कुछ लोग गाजे -बाजे के साथ उनके निजी आवास हॉली लॉज पहुंचे। आंगन में नाटी की तान छिड़ते ही वीरभद्र सिंह अपने आप को रोक नहीं पाए उसी अंदाज में नाटी डालते दिखे। ये वही वीरभद्र हैं,जो कहते है कि मेरे पर मां भीमकाली का आशीर्वाद है। यही कुछ अंदाज है कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता के , जिसके कारण हिमाचल प्रदेश के लोग आज भी उनका आदर सम्मान करते हैं।
- Advertisement -