Home»शिमला • Latest News» गौ सेवा आयोग में कौन होंगे गैर सरकारी और विशेष आमंत्रित सदस्य, जानिए
गौ सेवा आयोग में कौन होंगे गैर सरकारी और विशेष आमंत्रित सदस्य, जानिए
Update: Saturday, February 23, 2019 @ 9:47 PM
- Advertisement -
शिमला। प्रदेश सरकार (State Government) ने हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग (Himachal Pradesh Gau Seva Commission) का गठन किया गया है। इस आयोग के अध्यक्ष पशु पालन मंत्री (Animal husbandry minister) हैं। हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जिला सोलन के अशोक कुमार होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव(पशु पालन), अतिरिक्त मुख्य सचिव(वित्त), अतिरिक्त मुख्य सचिव(राजस्व), अतिरिक्त मुख्य सचिव(वन), प्रधान सचिव (आबकारी व कराधान), सचिव(ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज), सचिव(भाषा एवं संस्कृति), डीन डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, चौधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, कांगड़ा, पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है, जबकि निदेशक पशुपालन हिमाचल प्रदेश इसके सदस्य सचिव होंगे। हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जिला सोलन के अशोक कुमार होंगे।
इस आयोग में 10 अन्य गैर सरकारी सदस्य होंगे, जिसमें जिला बिलासपुर के अश्वनी कुमार डोगरा, जिला मंडी के चेत राम तथा स्वामी अभिषेक गिरी, जिला ऊना के सुशील कुमार तथा कृष्णपाल शर्मा, जिला सिरमौर के जगदीप, जिला शिमला के सुशांत देष्टा, जिला कांगड़ा के अशोक कुमार शर्मा, जिला हमीरपुर के आशीष कुमार तथा जिला कुल्लू के शेर सिंह हैं।
इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिला चंबा के संदीप कुमार, जिला सोलन के देव राज चौधरी, देवानंद गौतम तथा दिनेश कुमार शास्त्री, जिला शिमला के राम ऋषि भारद्वाज, राजेंद्र राणा तथा रोशन लाल, जिला ऊना के सुराम सिंह, जिला कांगड़ा के चंद्रशेखर तथा जिला हमीरपुर के डॉ. अशोक को मनोनीत किया गया है। इस आयोग के उपाध्यक्ष तथा गैर सरकारी सदस्यों की सेवाएं नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष तक की अवधि के लिए मान्य होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग का मुख्यालय शिमला में होगा।