-
Advertisement
CAA के समर्थन में हिमाचल करणी सेना , दिल्ली में क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष-जानिए
Last Updated on January 5, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने राष्ट्रहित में नागरिक संशोधन एक्ट (CAA) का समर्थन किया है। दिल्ली में करणी सेना द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पियूष चंदेल ने कहा कि यह एक्ट नागरिकता देने का कानून है। इसमें किसी भी प्रकार से मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों का हक नहीं छीना जा रहा है। नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के अंतर्गत किसी भी भारतीय नागरिक चाहे वह किसी भी समुदाय से हो उनकी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है।
यह भी पढ़ें: दुखी मां की फरियादः मारपीट करता है बेटा, घर से भी निकाला-करो इंसाफ
सन 1955 के बाद हिंदुस्तान में लगभग 15000 लोग जो बाहर से आए थे, उन्हें नागरिकता दी गई। उन्होंने कहा कि शरणार्थी और घुसपैठियों में अंतर है। जो शरणार्थी है उन नागरिकों को डरने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन जो घुसपैठिए हैं, जिनके पास इस देश में रहने का कोई प्रमाण नहीं है, उन घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा। इस जनसभा में करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री उमेद करीरी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. स्वाति राठौर एवं राष्ट्रीय महिला शक्ति महामंत्री डॉक्टर ममता कौशिक और हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष सतवीर राणा उपस्थित रहे।