- Advertisement -
मंडी। हिमाचल प्रदेश नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ ने सरकारों पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। कर्मचारी संघ के यह भी कहना है कि मात्र चुनावों के दौर में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के सपने दिखाए जाते रहे हैं मगर कोई भी सरकारें प्रदेश के कर्मचारियों के हितों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करती नहीं दिखाई दे रही है। अब इसके खिलाफ नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ ने आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। पुरानी पेंशन को बहाल करवाने के लिए मंडी में संपन्न हुई एनपीएसईए की राज्य स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए अब सरकार के साथ आमने सामने की लड़ाई लड़ी जाएगी।
- Advertisement -