- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजेश पराशर ने प्रदेश की कार्यकारणी गठित कर दी है। इसमें उपाध्यक्ष विरेंद्र गुलेरिया (मंडी), अखिल सूद (कांगड़ा), विजय ठाकुर (हमीरपुर) व जितेंद्र ठाकुर (सोलन) को बनाया गया है। वहीं, वरिष्ठ महासचिव रमेश कमल (शिमला) होंगे। महासचिव का दायित्व सुखदेव शर्मा (ऊना), अखिल शर्मा (सिरमौर) व विनय अमीन (बिलासपुर) को सौंपा है।
रवि दत्त शर्मा (कांगड़ा), भारत भूषण (हमीरपुर), चंदन (कुल्लू), कुलबीर सिंह (रामपुर बुशहर), जरम सिंह (चंबा) व संदीप शर्मा (ऊना) को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य एक्स सूबेदार केवल सिंह कालोतरा, सुभाष वालिया (कांगड़ा), हमीरपुर से भीम सिंह रागड़ा, राजकुमार आरटीसी, बलजीत कश्यप, सुनील दत्त शर्मा, अमित चड्ढा, मनदीप ढल, अरविंद चौहान, नरेश लारजो, बलबीर चौधरी, मास्टर केवल कृष्ण, अश्वनी सैनी, संजीव कुमार रायजादा व हेम सिंह राणा होंगे।
प्रवक्ता पद के जिम्मेदारी मनोज राणा (नालागढ़) और प्रवीण दत्त शर्मा (कांगड़ा) को सौंपी है। अखिल सूद उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ खजांची के पद को भी संभालेंगे। प्रदेश के सभी जिला निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष व महासचिव प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। यह कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बाकी की कार्यकारिणी कुछ समय बाद घोषित की जाएगी।
- Advertisement -