-
Advertisement
Himachal Weather: ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, अभी और बरसेंगे बादल
Last Updated on April 20, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सोमवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर ताजा बर्फबारी (Snowfall) हुई, तो वहीं मैदानी इलाकों मे बारिश (Rain) के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों को तगड़ा झटका दिया। वहीं मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। प्रदेश में आज के लिए घोषित किए गए येलो अलर्ट के बीच राजधानी शिमला में शाम करीब पांच जमकर ओलावृष्टि हुई। ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में भी ओले गिरने से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण सोलन, सिरमौर, ऊना बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा में कई स्थानों पर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग लड़ रहे कर्मचारियों की मौत पर 50 लाख देगी Jai Ram सरकार
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 21 और 22 अप्रैल को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। 23 अप्रैल को प्रदेश में मौसम के साफ रहने की संभाावना जताई है। 24 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बर्फबारी व वर्षा की संभावना जताई गई है। अप्रैल में जारी बारिश और बर्फबारी ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार दोपहर बाद बादल बरसे। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई।