-
Advertisement
Himachal युवा कांग्रेस ने बढ़ाया अपना कुनबा, इन्हें दी नियुक्तियां
Last Updated on August 4, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (Himachal Pradesh Youth Congress ) अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने शिमला शहरी युवा की अतिरिक्त सूची का विस्तार किया है, जिसमें माला ठाकुर, संदीप चौहान व विकास पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह से उन्होंने 11 वार्ड अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की हैं जिसे तुरंत प्रभाव से लागू माना जाएगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने आशुतोष सूद, विनय थापा, मनोज बाली, पवन खिम्टा, निखिल लूम्बा, टविंकल जनारथा, बलजीत सिंह, रमन चौहान, विपिन साहोटा व कुलदीप बरार को महासचिव के पद पर नियुक्ति दी है। कोषाध्यक्ष का पदभार मोहित सेखरी को सौंपा गया है। जबकि संगठन सलाहकार विजय ठाकुर को बनाया गया हैं।
यह भी पढ़ें: Cabinet विस्तार के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर क्या बोले जयराम-जानिए
इसी तरह से ध्रुव सूद, सन्नी कुमार, कमल हरनोट, कुलदीप ठाकुर, दीपक गिल, शागुन मेहता, अतुल कुमार, वरूण, रोहित कुमार ऊर्फ बन्टी, तनमय सिंह पनेसर, कर्ण दत्ता, विवेक, राहुल अटवाल, अजीत राम भगानिया व रवि को सचिव बनाया गया है। जबकि अक्षय कायथ, विकास, रविश ठाकुर, वासिम व वरूण शर्मा को संयोजक सोशल मीड़िया बनाया गया है। कानुनी सलाहकार का पदभार अनिल चौहान को सौंपा गया है।
यह बने वार्ड अध्यक्ष
भराड़ी वार्ड से रिषभ काल्टा, कैथू वार्ड से सिद्धार्थ, अन्नाडे़ल वार्ड से संजय ठाकुर, समरहिल वार्ड से नरेश ठाकुर, फागली वार्ड से अतुल ठाकुर, कनलोग वार्डसे शुभम घई, जाखू वार्ड़ से दीपक दत्ता, लोअर बाजार वार्ड से सुमित, राम बाजार से मोहित ठाकुर, संजौली वार्ड से कशीश राणा और कृष्णा नगर वार्ड से सन्नी लाहोरी को युवा कांग्रेस शिमला शहरी का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया।
मनीष कुमार बने हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने मनीष कुमार ऊर्फ मनू को हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस का महासचिव, आकाश वर्मा व निशांत गर्ग अधिवकता को हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया हैं। इसके अलावा सुरेश कुमार अधिवकता को हमीरपुर जिला युवा कांग्रेस विधि विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।