- Advertisement -
शिमला। हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ ने 8 जनवरी यानि कल होने वाली हड़ताल में शामिल न होने का ऐलान किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर और महासचिव रमेश कमल ने कहा है कि 8 जनवरी की प्रस्तावित हड़ताल से निजी बस ऑपरेटर संघ का कोई लेना देना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में निजी बसें यथावत चलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि बसें चलाने के लिए सभी जिला एवं उपमंडल स्तरीय यूनियन को आदेश दे दिए गए हैं। कहा है कि 8 जनवरी की हड़ताल से कोई सरोकार न रखें और अपनी सेवाएं जारी रखें। बता दें कि ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की हिमाचल इकाई के आह्वान पर कल हड़ताल होगी। यह हड़ताल मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के विरोध में होगी।
- Advertisement -