-
Advertisement
Himachal | Road Work | Hungama
बिलासपुर में टोबा-ग्वाल्थाई से बस्सी तक बन रही सड़क का काम पिछले डेढ़ साल से बहुत धीमी गति से चल रहा है। टोडबड़ से सिहाणी तक करीब 3-4 किलोमीटर सड़क पर टारिंग नहीं हो पाई है। इससे लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस खराब सड़क पर अब तक दर्जनों लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। निजी बसें चलनी बंद हो गई हैं, जिससे विद्यार्थियों और बुजुर्गों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो वे लोक निर्माण विभाग का घेराव करेंगे।
