- Advertisement -
शिमला। कोरोनावायरस( Coronavirus) के बढ़ते खौफ को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सचिवालय( Himachal Secretariat) में भी पूरी एहतियात बरती जा रही है। आज सचिवालय के गेट पर सभी कर्मचारियों को हैंड सेनेटाइजर दिया जा रहा है। इसके अलावा पूरी एहतियात बरतते हुए बाहर से आने वालों को भी भीड़ इकट्ठी ना करने की हिदायत दी जा रही है। सचिवालय के अधिकारी ने बताया कि 3000 मास्क व 3000 हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए गए हैं। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कर दी है। सचिवालय के दोनों भवनों को नगर निगम की ओर से सेनेटाइज किया गया है। लिफ्ट के सभी बटनों के अलावा, कुंडियों, दरवाजोंकी सफाई की जा रही है सभी कर्मचारियों के टेबल पर हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए गए हैं।
- Advertisement -