-
Advertisement
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बोले जयराम, बड़े प्रदेशों की तुलना में पीछे नहीं Himachal
Last Updated on January 25, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल प्रदेश के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम ने कहा कि 50 साल का हिमाचल प्रदेश का ये सफर आज एक मुकाम पर पहुंचा है। हम छोटे प्रदेश होने के बावजूद बड़े प्रदेशों की तुलना में पीछे नहीं हैं। कहीं हम बराबरी में हैं कहीं उनसे भी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। इस सबके लिए आज जिस मुकाम पर पहुंचे है हिमाचल (Himachal) के लोगों का बड़ा योगदान है। सीएम ने हिमाचल वासियों को सहयोग के लिए बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में भी हिमाचल को प्रगति की राह पर बढ़ाने के लिए सहयोग और समर्थन दें।
हिमाचल प्रदेश के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।
आज का दिन हम सभी के लिए विशेष है।
हमें गर्व है कि हमारा हिमाचल विकास और खुशहाली के पथ पर नए आयाम स्थापित कर रहा है।
हमारी सरकार हिमाचल को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। pic.twitter.com/BeacbuNsN1
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 25, 2020
सीएम ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए विशेष है। हमें गर्व है कि हमारा हिमाचल विकास और खुशहाली के पथ पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारी सरकार हिमाचल को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के साथ जयराम ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) पर भी लोगों को शुभकामनाएं दीं।
प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है हमारा देश व प्रदेश।
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
देश व विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद है हमारा हिमाचल। राज्य को पर्यटन की दृष्टि से संवारने व पर्यटकों को उचित सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हम प्रयासरत हैं। pic.twitter.com/PV2J1dno81
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 25, 2020