-
Advertisement
लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए हिमाचल की Team रवाना
Last Updated on January 10, 2020 by Vishal Rana
नाहन। लखनऊ में आयोजित होने वाले 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव (National Youth Festival) में हिस्सा लेने हिमाचल की टीम शुक्रवार को नाहन से रवाना हुई। इस टीम में हिमाचल के विभिन्न जिलों के विजेता प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। तीन साल बाद लखनऊ में 12 जनवरी से इस राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आगाज होगा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की अलग-अलग विधाओं के कलाकारों के 58 सदस्यीय दल को उपनिदेशक खेल विभाग हिमाचल प्रदेश सुबोध रमोल ने शहर के चंबा ग्राउंड (Chamba Ground_से रवाना किया। खेल विभाग के उपनिदेशक सुबोध रमोल ने बताया कि विभाग हर वर्ष खंड स्तर से राज्य स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन करवाता है।
यह भी पढ़ें: Himachal में अभी तक 900 सड़कें बंद, Jai Ram का सराज भी अछूता नहीं
हाल ही में 27 दिसंबर को राज्यस्तरीय युवा उत्सव नाहन में संपन्न हुआ था, जिसमें विभिन्न विधाओं में विजेता रहे विभिन्न जिलों के कलाकारों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारी संस्कृति के साथ साथ ठेठ अलग-अलग विधाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इन कलाकारों में एकांकी, बांसुरी वादन, तबला, फोक संगीत, हिमाचली वाद्य यंत्रों के साथ प्रदेश की मूल नाटी वा गायन को प्रदर्शित किया जाएगा।