- Advertisement -
शिमला। मानसून सत्र में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न विभागों में भूतपूर्व सैनिकों के 4, 265 पद रिक्त हैं। इनमें से अभी तक 619 पद स्थाई और 382 पद अस्थाई रूप से भरे गए हैं। सबसे ज़्यादा पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने ये जानकारी सरकाघाट के विधायक कर्नल इन्द्र सिंह के प्रश्न के जवाब में सदन में दी। महेंद्र सिंह ने परिवहन निगम में परिचालकों की भर्ती में भी भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रावधान करने की सलाह दी
शिक्षा मंतरी सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में 31 जुलाई 2019 तक अंशकालीन जलवाहकों के 5 ,341 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 5070 पद तो भर दिए गए हैं जबकि 271 पद खाली पड़े हुए है। सरकार ने अंशकालीन प्रारम्भिक शिक्षा जलवाहकों के कुल 355 रिक्त पदों को भरने और 260 उच्चतर शिक्षा में से 95 पद भरने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसमें कांग्रेस के जगत नेगी और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अनुपूरक सवाल किया। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जब ये जलवाहक रखे गए थे उस समय पानी दूर-दूर से लाना पड़ता था, लेकिन अब हर स्कूल में नल है। जलवाहकों को स्कूल का दूसरा काम भी करना पड़ेगा, तभी आने वाले समय में नए जलवाहकों को रखा जा सकेगा।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….
- Advertisement -