- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। खिली धूप के बावजूद सोमवार 12 बजे बाद मौसम (Weather) ने करवट बदली और बारिश (Rainfall) व बर्फबारी (Snowfall) का दौर शुरू हो गया। राजधानी शिमला (Shimla) सहित प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों मे ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो आठ मार्च को मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश होगी। उसके बाद नौ से 11 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के प्रमुख स्थानों के अधिकतम तापमान पर गौर करें तो शिमला 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि सुंदरनगर (Sundernagar) 21, भुंतर 19.5, कल्पा 8.6, धर्मशाला 15.8, ऊना 23.6, नाहन 18.2, केलांग 1.2, पालमपुर 16.0, सोलन 14.5, मनाली 8.0, कांगड़ा 20.7, मंडी 16.2, हमीरपुर 18.2, डलहौजी 4.8 और कुफरी का अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ प्रदेश के जनजातीय जिलों में अभी तक न्यूनतम तापमान माइनस में हैं। कल्पा माइनस 2.6 और केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश में पांच मार्च से मौसम खुलने लगेगा, आठ मार्च को थोड़ा खराब रहगा, जबकि नौ से आगामी 11 मार्च तक मौसम साफ रहेगा।
- Advertisement -