-
Advertisement
Alert : Himachal में दो दिन होगी भारी बारिश, चार सितंबर तक सताएगा मौसम
Last Updated on August 29, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल (Himachal ) प्रदेश में दो दिन भारी बारिश (Heavy rains) होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी कर दी हैं। प्रदेश में चार सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। एक और दो सितंबर को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की रफ्तार में रविवार से बारिश की कुछ कमी आने के आसार हैं।
शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद शिमला (Shimla) के सवेरा खड्ड के पास सड़क बह गई है। इससे सेब कारोबारियों का काम प्रभावित हुआ है। बीते दिनों हुई भारी बारिश से प्रदेश में करीब 4400 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जल शक्ति विभाग को अभी तक करीब 200 करोड़ का नुकसान हो चुका है। बारिश से कई पेयजल योजनाओं को बार.बार क्षति पहुंच रही है। मंडी जिले की पेयजल योजनाओं को 40 करोड़, कांगड़ा जिले में 31 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके साथ बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्टों को 12 करोड़ की क्षति हुई है। कांगड़ा में जोरदार बारिश के बाद नालों में पानी बढ़ गया है। सड़कों किनारे मिट्टी का कटान होकर नालों में गिर रही है। रेलिंग भी टूटने के कगार पर है।
कांगड़ा के पंजाब से लगते इलाकों में बारिश से नालों का पानी बढ़ाए किनारों की मिट्टी में कटान पठानकोट एयरपोर्ट को जाते मार्ग का काफी हिस्सा पानी में बह गया है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। इस कारण प्रदेश की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कों के खराब होने से कई गांवों का संपर्क अन्य गांवों से कट गया है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…