- Advertisement -
नाहन। दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में भारतीय किक बाक्सिंग महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय किक बाक्सिंग स्पर्धा में प्रदेश के बाक्सरों ने पदकों की बौछार कर दी है। 27 से 30 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में सब जूनियर और जूनियर वर्ग में जिला सिरमौर ने 2 स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए। राष्ट्रीय स्पर्धा में 22 राज्यों से 700 युवा किक बाक्सरों ने भाग लिया था।
किक बाक्सर मान्या धीमान और सक्षम राजपूत ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सोना झटका। वहींए रूकइया ने रजतए मृदुला तोमरए तनुज शर्माए ईशानी ठाकुर व अभिषेक ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रदेश किक बाक्सिंग के प्रदेशाध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव इकबाल मलिक, राज्य कोच जावेद उल्फत, टीम मैनेजर चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश के 45 किक बाक्सरों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के किक बाक्सरों ने कुल 29 पदक हासिल किए। इसमें 7 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। जिला सिरमौर के किक बाक्सरों ने इनमें से स्वर्ण समेत 7 मेडल कब्जाए।
- Advertisement -