-
Advertisement
हिमाचल की सब जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने नेशनल गेम्स में जीता सिल्वर मेडल
Last Updated on March 4, 2022 by admin
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की सब जूनियर महिला हैंडबॉल टीम (Sub Junior Women’s Handball Team) ने 37वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। भारतीय हैंडबॉल संघ और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के सौजन्य से लखनऊ के केडी बाबू स्टेडियम में 37वीं कनिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (National Handball Competition) करवाई गई। हिमाचल टीम के मैनेजर चंदन ठाकुर और कोच शिवानी गौतम ने बताया कि हिमाचल जूनियर महिला हैंडबाल टीम का क्वार्टर फाइनल महाराष्ट्र (Maharashtra) के साथ हुआ। इसमें हिमाचल ने महाराष्ट्र को 19-3 से पराजित किया।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः हॉकी प्रतियोगिता में दमखम दिखा रही 7 कॉलेजों की खिलाड़ी
सेमीफाइनल (Semifinal) में हिमाचल की लड़कियों ने राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 20-8 से शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला हरियाणा के साथ हुआ। इसमें हरियाणा (Haryana) ने हिमाचल को 32-25 से पराजित किया। हिमाचल प्रदेश सब जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने 37वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, पदाधिकारियों और सदस्यों ने टीम व कोच मैनेजर को बधाई दी।