- Advertisement -
शिमला। भारतीय युवा कांग्रेस आज अपना 59वां स्थापना दिवस (Foundation Day) मना रहा है, लेकिन शायद हिमाचल युवा कांग्रेस को अपने स्थापना दिवस की तारीख याद नहीं है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने ट्वीट कर 59वें की जगह 46वें स्थापना दिवस की बधाई दी है। प्रदेश बीजेपी आईटी सैल के संयोजक चेतन बरागटा (Chetan Baragata) ने इसे लेकर ट्वीट किया है। जिसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जा रहा है।
कांग्रेस ही भूल गई भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस की तारीख़।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस 46वें और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस 59वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दे रहा है। pic.twitter.com/pAJ7lITxnO
— Chetan Bragta (@chetanbragta) August 9, 2019
एक यूजर (User) का कहना है कि ये धारा 370 पर फैसले का असर है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नौसिखियों की मौज है, जिन कांग्रेस के नेताओं को युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस की तारीख़ ही याद नहीं है वह भला पार्टी क्या चलाएंगे?’
- Advertisement -