- Advertisement -
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित दूसरे आईएचई-19 में हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक कलाकार अपने नृत्य प्रदर्शन से बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। बतौर फोकस राज्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित सूत्रधार कला संगम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हिमाचल को फोकस राज्य घोषित करने का उद्देश्य राज्य से पर्यटन और आतिथ्य उद्योग ;हॉस्पिटैलिटी उद्योगद्ध को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग और हिमाचल पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित किए गए।
- Advertisement -