- Advertisement -
नई दिल्ली। बंगलुरु में हिमाचली इंजीनियर पर विदेशी छात्रा की हत्या का आरोप लगा है। एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ईशान बंगलुरु में नौकरी की तलाश में आया था। जानकारी के अनुसार आपसी सहमति से सेक्स के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में हिमाचली युवक ने विदेशी छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छात्रा युगांडा की रहने वाली थी। वह पढ़ाई के लिए बंगलुरु आई थी।
पुलिस की मानें तो वह बतौर कॉल गर्ल भी सक्रिय थी। हत्या का आरोपी ईशान हिमाचल का रहने वाला है और एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बंगलुरु नौकरी की तलाश में आया था। पुलिस के मुताबिक, ईशान ने एमजी रोड से छात्रा को पिक किया था। दोनों के बीच 5 हजार रुपये में सौदेबाजी तय हुई थी। यहां से ईशान छात्रा के साथ उसके घर चला गया, वहीं ईशान का एक और दोस्त आ गया। संबंध बनाने के बाद छात्रा ने दोगुने पैसों की मांग की। ज्यादा पैसों की मांग को लेकर ईशान और छात्रा के बीच झगड़ा होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि छात्रा ने ईशान पर वार करने के लिए चाकू उठा लिया, उसी चाकू से ईशान ने छात्रा का मर्डर कर दिया।
विदेशी छात्रा की हत्या की सूचना मिलने के बाद बंगलुरु के पुलिस कमिश्नर प्रवीण सूद भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा की हत्या के आरोप में ईशान को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
- Advertisement -