-
Advertisement
हिमाचल के युवक की Nigeria में मौत, सात दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा शव
Last Updated on November 21, 2020 by Vishal Rana
जवाली। नाइजीरिया (Nigeria) में एक कंपनी में हुए ब्लास्ट में हिमाचल (Himachal) के युवक की मौत हो गई है। युवक हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल जवाली के समकेहड़ का रहने वाला था। मृतक युवक की पहचान राजेश कुमार धीमान (35) पुत्र स्व दूनी चन्द निवासी समकेहड़ के रूप में हुई है। राजेश कुमार धीमान 4 फरवरी, 2020 को रोजगार हेतु नाइजीरिया में गया था तथा वहां पर प्रिज्म स्टील फैक्टरी (Factory) में बतौर इलेक्ट्रिशियन कार्य करता था।
यह भी पढ़ें: #Shimla: सुन्नी में खाई में गिरी कार, पुलिस कांस्टेबल सहित दो की मौत, तीन घायल
13 नवंबरए 2020 को सुबह 8 बजे काम करते समय कंपनी में ब्लास्ट होने से राजेश कुमार धीमान बुरी तरह से घायल हो गयाए जिसकी जानकारी उसके साथ कार्य करने वाले सहयोगी ने परिजनों को फोन करके दी। राजेश कुमार की बाद में इलाज (Treatment) के दौरान मौत हो गई। आखिरकार विदेश मंत्रालय व नाइजीरिया स्थित भारतीय उच्च आयोग की मदद से 7 दिन के उपरांत शव नाइजीरिया से पैतृक गांव समकेहड़ में पहुंच गया। शव को देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। राजेश कुमार धीमान का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजेश कुमार धीमान की शादी 2 साल पहले ही हुई थी। मृतक के घर में उसकी पत्नी और 6 माह की बच्ची है।