- Advertisement -
hindi words: कानपुर। दहेज, शारीरिक और मानसिक यातनाएं और न जाने कितनी वजहों से शादी न होने के मामला सामने आते हैं लेकिन कानपुर के मैनपुरी में लड़के और लड़की की शादी न होने का अजीब मामला सामने आया है। पहले लड़का और लड़की ने एक दूसरे को देखा और पसंद कर लिया लेकिन रिश्ता इसलिए टूट गया कि लड़का हिंदी के शब्द सही से नहीं लिख सका। दरअसल यह मामला मैनपुरी कुरावली के क्षेत्र का है, जहां परिजनों ने लड़की का रिश्ता फर्रुखाबाद में तय किया गया था। लड़का 12वीं पास था, जबकि लड़की ने 5वीं क्लास तक पढ़ाई की थी। लड़के के परिजनों ने लड़की को देखने के लिए पहुंचे।
बातचीत शुरू हो गर्इ तो लड़के ने लड़की को डायरी और पेन निकालकर दिया और हिंदी में उससे नाम, पता व फोन नंबर लिखने को कहा। लड़की ने सब कुछ लिख दिया। इसके बाद लड़के ने कुछ मुश्किल शब्द लिखने को बोला, लड़की ने वो शब्द भी सही से लिख दिए। इसके बाद लड़के ने अपनी तरफ से फाइनल होने का संकेत कर दिया।
लड़की को यह तरीका अच्छा नहीं लगा और उसने वही डायरी और पेन लड़के को थमा दी। इसके बाद लड़की ने भी लड़के से परिश्रम, दृष्टिकोण जैसे शब्द लिखने को कहें जोकि लड़का नहीं लिख पाया। इसके बाद लड़की ने कहा कि आप फेल हो गए हैं। मैं आपसे शादी नहीं कर सकती।
- Advertisement -