-
Advertisement
Lockdown में एकता की मिसाल – यहां हिंदू परिवार कर रहा मुस्लिम युवक की इफ्तारी का इंतजाम
नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से पूरा देश परेशान है। ऐसे में तब्लीगी जमात वाले मामले के बाद से देश के कुछ हिस्सों से देश की संस्कृति को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच असम से ऐसी एक ऐसी तस्वीर वायरल (Photo viral) हो रही है जो हमें बता रही है कि आज भी एकता हमारे देश में पहले की तरह ही बरकरार है। देश में लॉकडाउन के चलते जो जहां था, वहीं फंसा हुआ है। छात्रों से लेकर कामगार तक अपने घरों से दूर फंसे हुए हैं। ऐसा ही एक मुस्लिम युवक असम के माजुली में भी है। इसी बीच शनिवार से मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान की शुरुआत हो गई है। रमजान में ये मुस्लिम युवक भी रोजा रख रहा है।
यह भी पढ़ें: Corona in India – 29 हजार के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 1543 नए मामले
सबसे खूबसूरत बात ये है कि इस युवक के लिए इफ्तारी (शाम के वक्त रोजा खोलना) का इंतजाम एक हिंदू परिवार (Hindu family) कर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं ये परिवार बाकायदा इस युवक के साथ बैठकर इफ्तार में शामिल भी होता है। ये तस्वीर ऑल इंडिया रेडियो न्यूज ने जारी की है। जिसमें एक परिवार की महिला और पुरुष के बीच युवक टोपी लगाए बैठा है। सामने खाने-पीने की चीजें रखी हैं और तीनों ही लोग साथ में चाय पी रहे हैं। देश में लॉकडाउन के बीच भी ऐसी कई खबरें आ रही हैं जिसमें लोग धर्म-जाति भूलकर एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं, खाने-पीने की चीजे मुहैया करा रहे हैं। मुश्किल वक्त में देश की एकजुटता हमें मजबूत बनाए रखने के काम आएगी।
