- Advertisement -
श्रीनगर। भारतीय सेना ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को हथियारों संग गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान इस आतंकी को बारामूला हंदवाड़ा रोड पर गिरफ्तार किया। पकडे़ गए आंतकी का नाम इरशाद अहमद है और यह सोपोर का रहने वाला है।
आतंकी के पास से एक पिस्टल दो पिस्टल मैगजीन व एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। सेना ने बताया कि भारी बर्फ का फायदा का उठाकर कुछ आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करना चाहते हैं। उनके इन मनसूबों को नाकाम करने के लिए सेना और पुलिस के जवान दिन-रात मोर्चा संभाले हुए हैं।
- Advertisement -