- Advertisement -
ऊना। भारतीय हॉकी टीम को दो बड़े खिलाडी देने वाले ऊना के हॉकी खिलाडियों ने चयन में धांधली के आरोप लगाए हैं। हाल ही में ऊना में हुई प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को नेशनल टूर्नामेंट के लिए अनदेखा करने के आरोप लगे हैं।
यह भी पढ़ें :- ऊना में हॉकी प्रतियोगिता शुरूः 10 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
ऊना के हॉकी खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों का कहना है कि प्रदेश की विजेता रही टीम से मात्र चार खिलाडिय़ों को नेशनल के लिए चुना गया। जबकि उपविजेता टीम में से सात खिलाड़ी चुने गए हैं। खिलाडियों ने कहा कि टीम के चयन से लेकर कोचिंग कैंप तक सब जगह गड़बड़झाला है। नेशनल खेलने वाली टीम में सिफारिशी खिलाड़ियों को भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि हॉकी संघ बताए कि जब ऊना में एस्ट्रोटर्फ का मैदान उपलब्ध है तो नेशनल टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम का कैंप दिल्ली की गुमनाम जगहों पर क्यों लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि पद्मश्री चरणजीत सिंह और अर्जुन अवार्डी दीपक ठाकुर भारतीय ऊना से ही भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
जिला हॉकी संघ इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। जिला हॉकी संघ के महासचिव सुमित शर्मा ने कहा कि टीम का चयन चयनकर्ताओं द्वारा नियमों के तहत ही किया गया है। इसके बावजूद अगर कोई शिकायत आएगी तो प्रदेश पदाधिकारियों के ध्यान में बात लाई जाएगी।
- Advertisement -