- Advertisement -
कांगड़ा। हॉकी सब जूनियर स्टेट (ब्वायज) टूर्नामेंट की मेजबानी इस मर्तबा कांगड़ा को मिली है। यह टूर्नामेंट 9 से 11 अप्रैल तक कांगड़ा के कमेटी ग्राउंड में होगा। यह जानकारी हॉकी संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने संघ की जिला इकाई की बैठक के बाद दी।
संघ की बैठक डॉ राजेश शर्मा की अध्यक्षता में कांगड़ा के बालाजी विहार में हुई, जिसमें इस टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। डॉ राजेश ने बताया कि 2 से 5 अप्रैल तक सिरमौर में जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है।
इसके लिए कांगड़ा की मेन-वूमन टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। 26 मार्च को कांगड़ा ग्राउंड में जूनियर हॉकी टूर्नामेंट (मेन-वूमन) का ट्रायल रखा गया है। इस बार सब जूनियर स्टेट (ब्वायज) टूर्नामेंट का आयोजन जोकि कांगड़ा में होने जा रहा है के लिए ट्रायल 26 मार्च को रखा गया है। ट्रायल के लिए बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने व खाने-पीने का इंतजाम सही तरीके से किया जाए इसके लिए जिला हॉकी संघ द्वारा कमेटियां बनाई जाएंगी। इसके लिए 12 मार्च को हॉकी संघ बैठक करेगा। बैठक में महिलाओं की स्टेट ओपन वूमन चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटी कांगड़ा की टीम को भी बधाई दी गई। डॉ राजेश शर्मा ने बेटियों की हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में भी देश के राष्ट्रीय खेल को इसी तरह बुलंदियों पर ले जाने की बात कही। बैठक में डॉ राजेश के अलावा, वाइस प्रेजिडेंट स्वर्ण शर्मा, जनरल सेकेट्री सतेंद्र त्रेहन, ज्वाइंट सेकेट्री नरेश बाबू, कोच शैलेंद्र पठानिया, राजकुमार, सुधीर मिश्रा, दिनेश कुमार, कैशियर दिलीप कुमार, देवेंद्र सिंह, पंकज, जतिंद्र, अमन, अक्षय आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -