-
Advertisement
हिमाचल: हॉकी में है इंट्रेस्ट तो 6 अक्टूबर को ट्रायल देने पहुंचे मंडी
Last Updated on October 4, 2021 by Vishal Rana
मंडी। अगर आप राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (State Level Hockey Championship) में मंडी जिला की टीम के साथ खेलने की इच्छा रखते हैं तो फिर ट्रायल देने के लिए तैयार हो जाइए। राज्य स्तरीय पुरूष हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडी जिले की टीम का चयन किया जा रहा है। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को ओपन ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है। बुधवार 6 अक्तूबर को शाम 3 बजे मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में हॉकी टीम के लिए ट्रायल लिया जाएगा। जो भी इस ट्रायल देना चाहता है, वो तय समय पर स्पोर्ट्स किट के साथ रिपोर्ट करें।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: राज्यस्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे अपना जौहर
हॉकी संघ मंडी के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा और सचिव दिलीप ठाकुर ने बताया कि इस बार राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 11 से 14 अक्तूबर तक सिरमौर जिले में आयोजित की जाएगी। जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडी जिले की टीम भाग लेगी। उन्होंने बताया कि टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।