-
Advertisement
Hola Mohalla | Medi | Landslide |
Last Updated on March 25, 2024 by Himachal Abhi Abhi
अंब के मैडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन लैंड स्लाइडिंग होने से पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि सात श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से तीन को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। मृतकों की पहचान बिला पुत्र केवल सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब व बलवीर चंद पुत्र वतना राम निवासी फरीदपुर जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के वक्त सोमवार की सुबह करीब 5 बजे अंब के मैडी मेला सेक्टर नंबर 5 चरण गंगा में श्रद्धालु पवित्र झरने में नहा रहे थे कि इसी दौरान पहाड़ से अचानक चार पांच पत्थर की स्लाइडिंग हुई। पहाड़ से पत्थर गिरते देख श्रद्धालुओं में भगदड़ भी मच गई। हादसे में चरण गंगा में स्नान कर रहे 9 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी लोग घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया जिसमें से दो श्रद्धालुओं की मौत होगी। जबकि तीन को गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।