-
Advertisement
Coronavirus और चंबा बस हादसे से फीका हुआ रंग, CM ने मनाई सादी होली
Last Updated on March 10, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। एक तरफ कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा और दूसरी तरफ सुबह-सवेरे चंबा में बस हादसे ने हिमाचल में होली के त्योहार (Holi festival) का रंग फीका कर दिया। सीएम आवास ओकओवर (Oakover) में होली का जश्न रखा गया था, लेकिन सुबह साढ़े 6 बजे चंबा से बस हादसे (Chamba Bus accident) को खबर आ गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की ख़बर के बाद सीएम आवास में होली का रंग फीका पड़ गया।
यह भी पढ़ें:Big Breaking: होली की सुबह Himachal में बड़ा हादसा, महिला सहित 5 की गई जान
यहां होली तो हुई, लेकिन धूमधाम से नहीं मनाई गई। गीत-संगीत का रंग नहीं जमा सिर्फ ग़ुलाल लगाकर होली की रस्म को निभाया गया। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा कि चंबा में बस हादसे की ख़बर के बाद सादे तरीक़े से होली मनाई जा रही है। इस हादसे में 5 लोगों मौत हुई है जबकि 20 लोग घायल है। घायलों में 2 कई हालात गंभीर बनी हुई है जिनमें से एक को टांडा अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
रंगों के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रेम, उल्लास और सौहार्द का यह पर्व मेरे समस्त प्रदेशवासियों के जीवन मे सुख-समृद्धि के लाखों रंग घोले, ईश्वर से ऐसी कामना करता हूं।#होलीहै pic.twitter.com/Eca4WZTTGt
— Jairam Thakur 🇮🇳 (@jairamthakurbjp) March 10, 2020