-
Advertisement
नाहन में Holi की धूम, यहां गुलाल नहीं फूलों के संग खेली होली
Last Updated on March 10, 2020 by Sintu Kumar
नाहन। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने पत्नी व कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। खास बात यह रही कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने रंगों की बजाय फूलों की होली खेली। इस दौरान उन्होंने होली के गीत भी गाए। बिंदल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी। दरअसल रंगों के त्योहार होली के अवसर पर मंगलवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के निवास स्थान पर होली की बधाई देने पहुंचे। इस दौरान डा. राजीव बिंदल व उनकी पत्नी मधु बिंदल ने फूलों के साथ होली खेली और सभी को बधाई दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई होली के गीत गाकर इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया।
यह भी पढ़ें: Coronavirus और चंबा बस हादसे से फीका हुआ रंग, CM ने मनाई सादी होली
मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज होली का महान त्योहार है। देश भर में लोग खूब मस्ती के साथ होली खेलते है। रंग बिरंगी व फूलों से होली मनाते है। ये हमारे देश की एक विशेष परंपरा है, जहां कोई जात-पात, धर्म संप्रदाय नहीं पूछा जाता। बिंदल ने कहा कि चाहे वो भगवान श्री कृष्ण का स्थान हो, राम का हो। उत्तर से लेकर दक्षिण तक अलग-अलग तरह से होली मनाई जाती है। होली के इस पावन अवसर पर वह हिमाचल वासियों को बहुत-बहुत बधाई देते है।